बिंदकी: बिंदकी कस्बे के मोहल्ला हजरतपुर ठठराही में करंट लगने से महिला की हुई मौत, परिजनों में मचा हड़कंप
फतेहपुर जनपद के बिंदकी कस्बे के मोहल्ला हजरतपुर ठठराही में सोमवार को दिन में 2 बजे सावित्री देवी उम्र 40 वर्ष पत्नी राजेंद्र कसेरा अपने घर के बाहर बरामदे में टीन शेड के नीचे झाड़ू लगा रही थी। कटे तार के द्वारा टीन शेड तथा उसके सपोर्ट के लिए लगे लोहे के पाइप में करंट आ रहा था। महिला ने जैसे ही लोहे के पाइप को पकड़ा तभी करंट की चपेट में आ गई जिससे मौत हो गई।