लोहरदगा: DEO दास सुनंदा चंद्रमौलेश्वर: स्वास्थ्य शिविर बच्चों के विकास में निभाते हैं अहम भूमिका
लोहरदगा पीएम श्री राजकीयकृत मध्य विद्यालय नवाडी पाड़ा में शनिवार दोपहर लगभग 12:30 बजे स्वच्छता, एंटीबायोटिक एवं दर्द नाशक दवाइयों के अनावश्यक उपयोग तथा माहवारी स्वच्छता प्रबंधन विषय पर एक जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण विषयों के प्रति जागरूक करना था।