लोहरदगा: लोहरदगा शहर में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, कई दुकानों की जांच, नमूने संग्रह और उल्लंघन पर नोटिस जारी
लोहरदगा में खाद्य सुरक्षा को लेकर प्रशासन ने सख्ती का स्पष्ट संदेश दिया है। लोहरदगा उपायुक्त डॉ कुमार ताराचंद के निर्देश पर शनिवार अपराह्न करीब 3 बजे शहर में छापेमारी अभियान चलाया गया। खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी डॉ. मोईन अख्तर के नेतृत्व में गठित टीम ने चेकनाका, पावरगंज चौक, सोमवार बाजार, बगडू रोड मीट-मुर्गा दुकानों का निरीक्षण किया।