हमीरपुर: त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन 2026 में ग्राम प्रधान पद हेतु नामांकन फीस दुगनी की गई है
हमीरपुर त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन 2026 में ग्राम प्रधान पद हेतु नामांकन फीस दुगनी की गई है। जमानत राशि में एक हजार रुपए का इजाफा किया गया है। क्षेत्र पंचायत सदस्य चुनाव लड़ने में एक लाख रूपये तक व्यय कर सकता है, वहीं ग्राम प्रधान पद का प्रत्याशी चुनाव में 1,25000 रूपये खर्च कर सकेगा । यह जानकारी गुरुवार को एक बजे मिली है।