हमीरपुर: हमीरपुर से 2 जनवरी से चलेगी माघ मेला मेमू ट्रेन
रेलवे प्रशासन आगामी 2 जनवरी से गोविंदपुरी से प्रयागराज तक माघ मेला मेमू स्पेशल ट्रेन चलाएगा। यह ट्रेन 2 जनवरी को सुबह 7:30 बजे गोविंदपुरी से चलकर शाम 5:15 बजे प्रयागराज पहुंचेगी। रेलवे की ओर से जारी की गई समय सारणी के अनुसार माघ मेला मेमू स्पेशल ट्रेन 04109 गोविंदपुरी से 7:30 बजे चलकर भीमसेन, घाटमपुर, हमीरपुर रोड, भरुआ सुमेरपुर, रागौल, बांदा, अतर्रा, चित्रकू