कोरबा: ग्राम लबेद के पास हुआ भीषण सड़क हादसा, 7 साल के बच्चे की मौत, ड्राइवर मौके से फरार
Korba, Korba | Apr 21, 2026 जिले के उरगा थाना क्षेत्र अंतर्गत तुमान के पास लबेद में मंगलवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें एक 7 साल के बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक बराती वाहन सड़क किनारे रुका हुआ था। इसी दौरान कुछ यात्री वाहन से उतरकर रॉन्ग साइड में शौच के लिए चले गए थे।