बनमनखी: विकास की मुख्यधारा से अब भी दूर माल पहाड़िया समुदाय, रोजगार और बुनियादी सुविधाओं की मांग बरकरार
बनमनखी प्रखंड की धरहरा चकला भुनाई पंचायत के वार्ड संख्या-1 स्थित बिलकोदर टोला में निवास करने वाला माल पहाड़िया समुदाय आज भी विकास की मुख्यधारा से जुड़ने का इंतजार कर रहा है। गांव में लगभग 136-137 परिवारों के करीब 1700 लोग कई पीढ़ियों से निवास कर रहे हैं। समुदाय के लोगों की प्रमुख मांग युवाओं के लिए रोजगार, अस्पताल सहित अन्य बुनियादी सुविधाओं की उपलब्धता है।