कैराना: दहेज को लेकर मारपीट और धमकी देने के मामले में पीड़िता ने कांधला थाने में आरोपियों के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा
कांधला के मोहल्ला खैल निवासी नाजिया ने मुकदमा दर्ज कराया है। बताया है कि उसकी शादी दिसंबर 2023 को इस्लाम निवासी बरखंडी सद्भावना बारातघर शामली के साथ हुई थी। यह उसकी दूसरी शादी है। आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोग दहेज में एक लाख और बाइक की मांग करते थे, जिसके चलते उसके साथ मारपीट करते हुए गर्भावस्था में ही घर से बाहर निकाल दिया।