बाली: बीसलपुर गांव के पीएचसी में मातृत्व अभियान का निरीक्षण, गर्भवती महिलाओं की जांच के निर्देश और लु से बचने की जानकारी
Bali, Pali | Apr 19, 2025 बीसलपुर पीएचसी में शनिवार शाम 5 बजे ब्लॉक सीएमएचओ डॉ. हितेंद्र वागोरिया ने प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान का निरीक्षण भी किया। डॉ. वागोरिया ने गर्भवती महिलाओं को बेहतर प्रसवपूर्व देखभाल और गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को लू और तापघात से बचाव व उपचार की जानकारी भी दी।