बाली: फालना में दिनदहाड़े बाइक चोरी, फैक्ट्री के बाहर से हुई गायब, पुलिस में दर्ज की गई शिकायत
Bali, Pali | Apr 18, 2025 फालना में शुक्रवार शाम 6 बजे एक व्यापारी की मोटरसाइकिल दिनदहाड़े चोरी हो गई। बाली निवासी मदनसिंह ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। वही बताया की 6 बजे अपनी सुपर स्प्लेंडर बाइक से बाली से महावीर फैक्ट्री फालना आए थे। उन्होंने बाइक फैक्ट्री के बाहर खड़ी की और ऑफिस में काम करने लगे। कुछ देर बाद जब वह बाहर आए तो बाइक गायब थी ।