काराकाट नगर पंचायत में सामान्य बोर्ड की बैठक एक बार फिर रद्द होने से राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। आज मंगलवार को निर्धारित समय 11 बजे केमहज एक घंटे पहले मुख्य पार्षद राधिका कुमारी द्वारा जारी पत्र के बाद बैठक स्थगित कर दी गई। इससे वार्ड पार्षदों में भारी नाराजगी देखी गई। पार्षदों ने इसे बिहार नगर पालिका अधिनियम 2007 का उल्लंघन बताते हुए तानाशाही का आरोप लगाया