कोल: अचल सरोवर में 51,000 दीपों से दीपावली मनाएगा NNI, लेजर शो से होगा शिव तांडव, नगर आयुक्त ने किया निरीक्षण
Koil, Aligarh | Oct 17, 2025 अलीगढ़ में इस बार नगर निगम दीपावली का पर्व धूमधाम से मनाएगा। नगर निगम द्वारा अचल सरोवर में 51000 दीप जलाए जाएंगे। इसके साथ ही इस बार अचल सरोवर में नगर निगम द्वारा लेजर शो का आयोजन किया गया है। इस लेजर शो से शिव तांडव दिखाया जाएगा। नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने शुक्रवार को अचल सरोवर का निरीक्षण किया है।