बागपत: थाना सिंघावली अहीर पुलिस ने चेकिंग के दौरान आरोपित अमित को गिरफ्तार कर एक अवैध तमंचा किया बरामद
मीडिया सैल बागपत द्वारा गुरुवार को करीब साढे तीन बजे प्रेसनोट के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया गया कि थाना सिंघावली अहीर पुलिस ने चेकिंग के दौरान आरोपित अमित निवासी मतानतनगर को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपित के पास से एक अवैध तमंचा बरामद किया गया। गिरफ्तार करने वालों मे उप निरीक्षक अमरदीप व धीर सिंह, हेड कांस्टेबल विपिन सिरोही व सिंहराज आदि मौजूद रहे।