बागपत: एशिया कप में ताइक्वांडो में स्वर्ण पदक जीतकर लौटी सृष्टि का पुरा महादेव में हुआ स्वागत
नेपाल में हुई एशिया कप में ताइक्वांडो में स्वर्णपदक जीतकर बागपत जनपद के पुरामहादेव गांव लौटने पर बुधवार को करीब शाम 6:30 बजे मिली जानकारी के अनुसार सृष्टिमलिक का परिजनों व लोगों ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया। नेपाल के पोखरा में 27 से 29 जून तक हुई इंटरनेशनल ओपन एशिया कप ताइक्वांडो चैंपियनशिप में पुरा महादेव गांव की सृष्टि मलिक ने अंडर-12 में स्वर्ण पदक जीता