गुमला: *मां से बिछड़ा 8 वर्षीय बालक, कांग्रेस नेता व समाजसेवियों ने पहुंचाया थाना
Gumla, Gumla | Jun 23, 2026 सिसई थाना क्षेत्र के जुड़ा गांव निवासी करीब 8 वर्षीय आर्यन बाड़ा सोमवार को अपनी मां के साथ किसी काम से गुमला आया था। इसी दौरान टावर चौक के समीप वह अपनी मां से बिछड़ गया और इधर-उधर भटकने लगा। अकेले घूम रहे बच्चे पर कांग्रेस नेता बबलू खान एवं अन्य समाजसेवियों की नजर पड़ी। उन्होंने बच्चे से पूछताछ कर उसकी स्थिति की जानकारी ली तथा उसे गुमला थाना पहुंचाया।