मैहर जिले के मुकुंदपुर थाना क्षेत्र से ठगी और लूट का एक बेहद हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां हरिजन बस्ती में बर्तन बेचने के बहाने पहुंचीं कुछ महिलाओं ने पहले इलाके की महिलाओं का भरोसा जीता और फिर उन्हें अपने झांसे में लेकर सोने-चांदी के जेवर लेकर फरार हो गईं।