पताही थाना पुलिस ने छापेमारी अभियान के दौरान सुगापीपर मेन रोड से एक मोटरसाइकिल पर लदी नेपाली शराब के साथ दो शराब धंधेबाजों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से कुल 23 लीटर नेपाली शराब बरामद की है। गिरफ्तार धंधेबाजों की पहचान शिवहर जिले के कोठिया गांव निवासी बबलू कुमार एवं सतीश कुमार के रूप में की गई है।