पन्ना: खेल-खेल में मासूम ने निगला ₹5 का सिक्का, गले में फंसा; जिला अस्पताल पर इलाज न करने का आरोप
Panna, Panna | May 13, 2026 पन्ना में मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहाँ एक मासूम द्वारा 5 रुपये का सिक्का निगलने पर, जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने इलाज के बजाय पल्ला झाड़ लिया। तड़पती बच्ची को देख बदहवास परिजन अस्पताल परिसर में ही उसे उल्टा लटकाकर सिक्का निकालने को मजबूर हुए। बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था का यह मंजर अब सोशल मीडिया पर वायरल है।