सोनाहातु: नगड़ी में चोरी की बाइक और स्कूटी के साथ दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ़्तार, भेजा जेल
नगड़ी पुलिस ने 26 जून की रात स्कूटी और बाइक चोरी के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पकड़े गए दोनों आरोपी बेड़ो थाना क्षेत्र के पुरियो गांव निवासी अंकित उरांव और जरिया सिंघुवाटोली गांव के सूरज उरांव शामिल हैं। वहीं दोनों आरोपियों के घर से चोरी की एक केटीएम ड्यूक बाइक और एक स्कूटी जब्त की है।