सोनाहातु: राहे में 14 लाख रुपये से चार योजनाओं का होगा काम
राहे प्रखंड के राहे गांव में दो पीसीसी, गोमदा गांव में गार्डवाल और कोकरोडीह एक पीसीसी सड़क निर्माण का विधायक सुदेश महतो ने शुक्रवार को शिलान्यास किया। विधायक निधि के 14 लाख रुपये से चारों योजनाएं पूरी कराई जाएंगी। मौके पर बीडीओ मनोज महथा, प्रभारी संजय सिद्धार्थ, बबलू खान, मीरा महतो, बीरेंद्र महतो, मनोरंजन भोगता, मनोज चटर्जी, मुखिया कृष्ण पातर मौजूद थे।