सोनाहातु: लालपुर थाना क्षेत्र के संत अन्ना प्रोविंशियल हाउस में चोरी
लालपुर थाना क्षेत्र स्थित प्रोविंशियल हाउस में चोरी की घटना हुई है। चोर एक मोबाइल चोरी कर फरार हो गये। इस घटना को लेकर बुधवार को पूर्व टीएससी सदस्य रतन तिर्की ने कहा, इन दिनों चोरों ने लालपुर और बर्दवान कंपाउंड के इलाकों में आतंक मचा रखा है। रतन तिर्की ने वरीय पुलिस अधिकारियों से इस दिशा में ध्यान देने का आग्रह किया है।