बिजनौर: बिजनौर के मंडावर क्षेत्र में रानीपुर गांव के पास अनियंत्रित कार पेड़ से टकराई, दो की मौत, एक की हालत नाजुक
Bijnor, Bijnor | Apr 25, 2026 बिजनौर में शनिवार सुबह 4:00 बजे हरदोई से लौट रहे तीन दोस्तों की एक कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में सुल्तान और राजा की मौत हो गई सुल्तान और राजा दोनों दोस्त थे। और दूध का व्यापार करते थे। इस घटना में अज्जू नामक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। जिसे बिजनौर जिला मेडिकल अस्पताल से हायर सेंटर रेफर किया गया है।