बरौनी: बिहट नगर परिषद में काली पूजा का उद्घाटन, स्थानीय अधिकारी और प्रतिनिधियों ने किया, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
बिहट नगर परिषद में आयोजित काली पूजा का स्थानीय अधिकारी एवं प्रतिनिधियों के द्वारा रविवार को शाम के छह उद्घाटन किया गया।इस अवसर पर दर्जनों की संख्या में पुलिस पदाधिकारी एवं सुरक्षा बल के जवान मौजूद रहे।वहीं उद्घाटन के बाद भाजपा के नेता सह संरक्षक राम लखन सिंह ने आयोजन समिति को संबोधित किया और कहा कि देवी शक्ति की अनुपम पूजा का यह सुंदर स्वरूप है।