छतरपुर: देवपुर गांव में आम तोड़ते समय पेड़ से गिरे बुजुर्ग, चेहरे पर गंभीर चोट; जिला अस्पताल में उपचार
छतरपुर जिले के देवपुर गांव में आम तोड़ते समय पेड़ की डाल टूटने से 60 वर्षीय मिहीलाल यादव करीब 10-15 फीट नीचे गिरकर घायल हो गए। गिरने के दौरान चेहरे पर पत्थर लगने से नाक और आंख के बीच गंभीर चोट आई और काफी खून बहने लगा। परिजन और ग्रामीण उन्हें तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर नाक के ऊपर टांके लगाए गए है।