जैतहरी: वेंकटनगर पुलिस ने गुमशुदा 29 वर्षीय महिला को कोरबा (छत्तीसगढ़) से ढूंढकर परिजनों को सौंपा
पुलिस सहायता केन्द्र वेंकटनगर (थाना जैतहरी) ने गुमशुदा 29 वर्षीय महिला को कोरबा (छत्तीसगढ़) के ग्राम सरपता से दस्तयाब कर परिजनों को सकुशल सुपुर्द किया,01 जनवरी 2026 को दर्ज गुमशुदगी के बाद पुलिस अधीक्षक मोती उर रहमान के निर्देशन में चलाए जा रहे तलाश अभियान के तहत 05 अप्रैल को महिला को बरामद किया गया।