*श्रावण शिवरात्रि-कांवड़ यात्रा को लेकर प्रशासन अलर्ट*
*सीडीओ, एसडीएम और सीओ ने भदेश्वरनाथ मंदिर का किया निरीक्षण, दिए दिशा-निर्देश*
*जनपद बस्ती, उत्तर प्रदेश*शुक्रवार, 07 अगस्त 2026*
पवित्र श्रावण शिवरात्रि और कांवड़ यात्रा/मेला को सकुशल, सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से आज प्रशासनिक अधिकारियों ने भदेश्वरनाथ मंदिर परिसर का स्थलीय निरीक्षण किया। *
मुख्य विकास सार्थक अग्रवाल अधिकारी बस्ती, उपजिलाधिकारी सदर हिमांशु कुमार एवं क्षेत्राधिकारी सदर सत्येंद्र भूषण तिवारी * ने संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ मंदिर परिसर का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने श्रद्धालुओं द्वारा किए जाने वाले जलाभिषेक, भीड़ की निकासी व्यवस्था, कांवड़ मार्ग पर पार्किंग व्यवस्था तथा सुचारू यातायात व्यवस्था के संबंध में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
अधिकारियों ने निर्देशित किया कि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश और बैरिकेडिंग की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। यातायात पुलिस को निर्देश दिए गए कि कांवड़ मार्ग पर यातायात का सुगम संचालन कराया जाए और वाहनों की पार्किंग निर्धारित स्थानों पर ही कराई जाए।
निरीक्षण के दौरान *प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मय पुलिस बल* एवं अन्य संबंधित अधिकारी/कर्मचारीगण मौके पर मौजूद रहे। प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि वे यात्रा के दौरान शासन-प्रशासन के निर्देशों का पालन करें और अफवाहों पर ध्यान न दें।
संवाददाता: हरी ओम प्रकाश
राष्ट्रीय हिंदी दैनिक कौटिल्य का भारत
Basti, Basti | Aug 7, 2026