बीकानेर संभाग के सबसे बड़े पीबीएम अस्पताल के आपातकालीन वार्ड में अचानक बिजली गुल हो जाने से अफरा-तफरी मच गई। बिजली कटते ही वार्ड में भर्ती मरीजों और उनके परिजनों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। अंधेरे के कारण इलाज में भी दिक्कतें आईं। मजबूरी में परिजनों को मोबाइल की टॉर्च जलाकर रोशनी करनी पड़ी। कुछ देर तक वार्ड में अंधेरा छाया रहा, जिससे मरीजों की सुरक्ष