किस्को: श्राद्ध भूमि पर अवैध कब्ज़े का आरोप, ग्रामीणों ने CO से शिकायत कर म्यूटेशन रोकने की मांग की, तनाव की आशंका
लोहरदगा जिला के किस्को प्रखंड अंतर्गत ग्राम नारी के ग्रामीणों ने सोमवार को दोपहर करीब 2 बजे अंचलाधिकारी किस्को को लिखित आवेदन देकर मरणोपरांत श्राद्ध कार्यक्रम आयोजित किए जाने वाली परंपरागत भूमि पर अवैध कब्ज़ा और बिक्री का गंभीर आरोप लगाया है। ग्रामीणों ने बताया कि खाता संख्या एक सौ तैंतालीस प्लॉट संख्या दो सौ छ्यालिस एवं दो सौ सैंतालीस पर स्थित भूमि उनके पुर