किस्को: किस्को में एक ही रात दो दुकानों का शटर तोड़कर हुई लाखों की चोरी
थाना से कुछ ही दूरी पर चार हथियारबंद चोरों ने दिया घटना को अंजाम, लगातार चोरी से दहशत में व्यापारी लोहरदगा जिले के किस्को थाना के समीप स्थित ग्रामीण बैंक के नीचे चल रहे शराब दुकान तथा मुख्य चौक स्थित कपड़ा दुकान ताज कलेक्शन का शटर तोड़कर चोरों ने बीती रात लाख रुपये से अधिक की चोरी की घटना को अंजाम दिया। यही नहीं शराब दुकान के बगल में स्थित श्रुति ज्वेलरी म