गुना नगर: हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में सरकारी हेड पंप के पास गंदगी का अंबार, वीडियो जारी कर लोगों ने सफाई व्यवस्था पर उठे सवाल
गुना हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में सरकारी हेड पंप के आसपास बेहद गंदगी बदबू से लोग परेशान है। 5 जुलाई को स्थानीय निवासी पप्पू यादव ने वीडियो जारी कर कहा, लंबे समय से हेडपंप और पास की नाली में कीचड़ गंदगी जमी है, कई बार सूचना दी, अवगत कराया किसी ने नहीं सुनी। बारिश में बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। ऐसी ही गंदगी में लोग पीने का पानी भरने को मजबूर है सफाई की मांग की।