चास: चास के रामनगर और गुजरात कॉलोनी में जल कर व अवैध जल संयोजन की जांच के लिए अभियान चलाया गया
Chas, Bokaro | Nov 7, 2025 उपायुक्त, बोकारो के निर्देशानुसार एवं अपर नगर आयुक्त संजीव कुमार के मार्गदर्शन में चास नगर निगम क्षेत्रान्तर्गत वार्ड संख्या 14 (रामनगर कॉलोनी) एवं वार्ड संख्या 13 (गुजरात कॉलोनी) में जल कर एवं अवैध जल संयोजन की जांच हेतु विशेष अभियान चलाया गया। निरीक्षण के दौरान कई घरों में जल संयोजन से संबंधित अनियमितताएँ पाई गईं।