बोकारो-धनबाद जिले के सीमावर्ती में स्थित तेलमच्चो दामोदर नदी में हादसा के बाद बोकारो और धनबाद जिला प्रशासन के निर्देशानुसार NDRF टीम द्वारा गुरुवार देर शाम साढ़े पांच बजे खोज शुरू कर दी गई है।बताया गया कि 5 नवंबर को तेज धार में 5 बच्चे बाह गए थे।गुरुवार को बोकारो उपायुक्त अजय नाथ झा ने घटना स्थल का निरीक्षण कर राहत व बचाव कार्यों की समीक्षा किये थे।