सहारनपुर: हत्या का खुलासा, नशे में विवाद कर युवक की ईंट से की गई हत्या, गागलहेड़ी पुलिस ने आरोपी अब्दुल्ला को किया गिरफ्तार
थाना गागलहेड़ी पुलिस ने 24 अप्रैल 2026 को कैलाशपुर के पास कब्रिस्तान वाले रास्ते पर खेत में मिले अज्ञात युवक की हत्या का मामला सुलझा लिया है। मृतक की पहचान दादा उर्फ सुल्तान के रूप में हुई। आरोपी अब्दुल्ला को ग्राम छपरेड़ी से हल्ला माजरा मार्ग पर निर्माणाधीन टंकी के पास गिरफ्तार किया गया। बुधवार शाम 4:00 बजे पुलिस के अनुसार, आरोपी और मृतक नशे में थे।