खुरई: एसडीएम ने सीएमओ के साथ नगर में सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया, बरसात से पहले नालों की सफाई के निर्देश दिए
Khurai, Sagar | Jun 4, 2025 बुधवार सुबह लगभग 9 बजे से एसडीएम मनोज चौरसिया ने सीएमओ राजेश महतेले के साथ नगर की सफाई व्यवस्था का निरीक्षण दिन भर किया, इस दौरान नगर के नाले नालियों सड़कों की सफाई व कॉम्प्लेक्स आदि की सफाई के साथ उनमें पानी आदि की व्यवस्था का निरीक्षण किया। बरसात के पहले सभी नाले नालियों की सफाई करने के निर्देश दिए,गंदगी फैलाने वाले दुकानदारों पर स्पॉट फाइन करने को कहा