खुरई: भारतीय किसान संघ ने मूंग खरीदी को लेकर किया प्रदर्शन, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
Khurai, Sagar | Jun 3, 2025 मंगलवार शाम लगभग 5 बजे भारतीय किसान संघ के दर्जनों किसानों ने प्रदर्शन करते हुए एसडीएम को ज्ञापन सौंपा, ज्ञापन में उल्लेख है कि प्रदेश सरकार ने मूंग को समर्थन मूल्य पर खरीदने की घोषणा की थी लेकिन अभी तक पंजीयन नहीं किया जा रहा है। रवि की फसल के लिए खाद समय पर उपलब्ध कराने, उपज मंडी में किसानों के लिए बने तीनशेड को खाली कराने सहित अन्य मांगों को रखा।