रानीगंज: गौरा रेलवे स्टेशन पर तैनात पॉइंट्समैन की सतर्कता से टला रेल हादसा, मिला सम्मान
फतनपुर थाना क्षेत्र के गौरा रेलवे स्टेशन पर तैनात पॉइंट्समैन राजेश कुमार सरोज की सतर्कता से एक संभावित रेल हादसा टल गया। ड्यूटी के दौरान उन्होंने एक ट्रेन में लटकता हुआ हिस्सा देखा और तत्काल लाल बत्ती दिखाकर ट्रेन रुकवा दी। जांच में ट्रेन के नीचे लोहे की चादर लटकती मिली, जिससे दुर्घटना की आशंका थी। समय रहते कार्रवाई होने से बड़ा हादसा और रेलवे को होने वाला न