बक्सर: चार्जशीट जमा करने में 2 साल की लापरवाही, पॉक्सो कोर्ट ने दरोगा पर 5 हजार जुर्माना लगाया
Buxar, Buxar | Jun 26, 2026 बक्सर औद्योगिक थाना कांड संख्या 153/2021 में लापरवाही बरतने पर पॉक्सो न्यायालय ने दरोगा अभय कुमार सिंह के आचरण को “गैर जिम्मेदाराना और स्तब्ध करने वाला” बताया है। तीन पन्नों के आदेश में न्यायाधीश अमित कुमार शर्मा ने कहा कि अनुसंधान अधिकारी ने 28 मार्च 2023 को तैयार चार्जशीट को बार-बार निर्देश के बावजूद 19 जून 2026 को जमा किया।