शाहपुरा: भेड़ाघाट में दुर्गा प्रतिमाओं के साथ चलसमारोह आयोजित, नम आंखों से मां को दी विदाई
भेड़ाघाट में परंपरा अनुसार इस वर्ष भी चल समारोह का आयोजन किया। जिसमें नगर में देवी प्रतिमाएं एक शोभा यात्रा के रूप में निकली। कार्यक्रम में विधायक नीरज सिंह भाजपा नेता शिव पटेल और जन प्रतिनिधि मौजूद रहे। भाजपा नेता शिव पटेल ने गुरुवार शाम 7:00 बजे बताया की परंपरा अनुसार हर साल की तरह इस साल में आयोजन भव्य रहा और सभी ने माता रानी को नम आंखों से विदाई दी।