मेरठ: सेंट्रल मार्केट के विरोध में महिलाएं और बच्चियों ने 'सेटबैक' आदेश के खिलाफ टेंट लगाकर किया प्रदर्शन, हाथों में पलायन
Meerut, Meerut | Apr 11, 2026 मेरठ की सेंट्रल मार्केट में सुप्रीम कोर्ट के सीलिंग अभियान और 859 आवासीय भूखंडों में सेटबैक छोड़ने के आदेश के खिलाफ तीसरे दिन भी विरोध जारी रहा। व्यापारी और स्थानीय निवासी बड़ी संख्या में मार्केट में टेंट लगाकर धरने पर बैठ गए। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि जब तक आदेश में संशोधन नहीं होता, वे यहीं डटे रहेंगे।