कालपी: कालपी में यमुना संरक्षण की दिशा में बड़ा कदम, एसटीपी स्थापना का रास्ता साफ, रायढ़ दिवारा रोड पर भूमि चयन
Kalpi, Jalaun | Apr 24, 2026 कालपी नगर में यमुना नदी के प्रदूषण को कम करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है, सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (STP) के निर्माण के लिए रायढ़ दिवारा रोड स्थित मौजा तरीबुल्दा में लगभग 5000 वर्ग मीटर भूमि का चयन कर लिया गया है, अब तक नगर का गंदा पानी और उद्योगों का अपशिष्ट सीधे यमुना में जा रहा था, यह जानकारी शुक्रवार सुबह 10 बजे सूचना विभाग के माध्यम से प्राप्त हुई।