गया टाउन सीडी ब्लॉक: शराब कांड में 7 आरोपी देसी महुआ, शराब, कार, टेंपो और मोबाइल के साथ गिरफ्तार
गयाजी के एसएसपी आनंद कुमार के निर्देश पर गयाजी जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र से शराब के कांड में 07 आरोपी को 26 लीटर देसी महुआ शराब, 42 लीटर देसी शराब, 86.25 लीटर विदेशी शराब, एक कार, एक टेंपो, 2 पीस तसला और एक मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया है. गया जी के एसएसपी आनंद कुमार ने गुरुवार को शाम 6:00 बजे प्रेस रिलीज जारी कर बताया।