शुजालपुर: खेत के कुएं से 5 हॉर्स पावर की मोटर चोरी, किसान परेशान
शाजापुर जिले के मायापुर गांव में खेत से मोटर चोरी का मामला सामने आया है। फरियादी अंकित भिलाला (21) ने थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि उण्डई रोड स्थित उसके खेत के कुएं में 5 हार्स पावर की जलधारा मोटर लगी हुई थी। 22 मार्च 2026 की सुबह जब वह खेत पर पहुंचा तो मोटर गायब मिली, जबकि पाइप और केबल टूटे हुए पड़े थे। आसपास तलाश करने पर भी मोटर का कोई सुराग नहीं लगा।