अरवल: अरवल में मछुआ कल्याण योजना के तहत 3 वाहन और 15 जाल वितरित किए गए
Arwal, Arwal | May 13, 2026 अरवल समाहरणालय परिसर में मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग की मछुआ कल्याण योजना के तहत तीन थ्री व्हीलर आईस बाक्स सहित मत्स्य परिवहन योजना और 15 फेका जाल का वितरण किया गया। जिला पदाधिकारी अमृषा बैंस और उप मत्स्य निदेशक श्री विपिन ने लाभुकों को योजना का लाभ दिया। जिला पदाधिकारी ने कहा कि इससे ग्रामीण क्षेत्रों से ताजी मछलियों को बाजार तक पहुंचाने में मदद मिलेगी।