अजयगढ़: ठोस अपशिष्ट प्रबंधन 2026: लापरवाही पर होगी कड़ी कार्रवाई, कलेक्टर ने दिए सख्त निर्देश
जिले में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 के कड़ाई से पालन के लिए प्रशासनिक हलचल तेज हो गई है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देशानुसार गठित जिला स्तरीय समिति और विशेष प्रकोष्ठ की पहली समीक्षा बैठक कलेक्टर ऊषा परमार की अध्यक्षता में आज मंगलवार 2 जून को संपन्न हुई। बैठक में कलेक्टर ने दो टूक शब्दों में कहा कि शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता को लेकर किसी भी प्रकार की