उज्जैन शहर: कड़छा निवासी महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस ने करवाया पोस्टमार्टम
कड़छा की एक महिला ने दोपहर को पति-बच्चों के साथ खाना खाया और उसके बाद कमरे में जाकर फांसी लगा ली। मामला नरवर थाना क्षेत्र का है। कड़छा निवासी कांता पति विजय चौहान (26) शुक्रवार शाम को अपने घर में फांसी के फंदे पर झूलती मिली है। कांता के दो छोटे बच्चे हैं। पति विजय मजदूरी करता है। शनिवार सुबह जिला अस्पताल मेें पीएम किया गया।नरवर टीआई बल्लूसिंह मंडलोई ने बताया