उज्जैन शहर: प्रमुख सचिव ने कलेक्टर कार्यालय में संभागीय समीक्षा बैठक आयोजित की
प्रमुख सचिव लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग श्री पी नरहरि की अध्यक्षता में शुक्रवार 2 बजे के लगभग कलेक्टर कार्यालय के प्रशासनिक संकुल भवन के सभाकक्ष में संभागीय समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में प्रमुख सचिव ने निर्देश देते हुए कहा कि जल जीवन मिशन की पूर्णता के पश्चात प्रदाय होने वाले जल की गुणवत्ता पर भी विशेष ध्यान दिया जाए