उज्जैन शहर: नशा मुक्त समाज बनाने के लिए पुलिस कंट्रोल रूम से एसपी के नेतृत्व में निकली जन जागृति रैली
नशा मुक्त समाज बनाने के लिए पुलिस मुख्यालय और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा के नेतृत्व में कंट्रोल रूम से सुबह आठ बजे जनजागृति रैली निकाली गई। एनआरएस, पुलिस, महिला पुलिस और सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों ने रैली शामिल होकर नशा न करने की शपथ ली और शहर को संदेश भी दिया। रैली फ्रीगंज से होती हुई टॉवर, तीन बत्ती और देवास रोड