रायपुर: परासली गांव में शादी के दौरान घोड़ीवाले के साथ मारपीट का मामला, पुलिस ने 1 आरोपी को किया गिरफ्तार
रायपुर थानाक्षेत्र के परासली गांव में शादी के दौरान घोडीवाले के साथ मारपीट के मामले में रायपुर पुलिस ने शनिवार को प्रातः नो (9:00) बजे 1 आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि बिंदा निवासी घोड़ीवाले राहुल ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि परासली गांव में भवानीमंडी थाने के सुलिया से बारात आई हुई थी। किसी बात को लेकर शादी में आए रिश्तेदार ने उसके साथ मारपीट की।