बड़ागांव धसान: तहसील: बड़ागांव धसान में ब्लॉक स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक आयोजित: टीकमगढ़ एसडीएम की अध्यक्षता में बैठक
अनुविभागीय अधिकारी राजस्व टीकमगढ़ श्रीमती संस्कृति लिटोरिया की अध्यक्षता में आज नगर परिषद बड़ा गांव धसान के सभा कक्ष में ब्लॉक टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई। राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम की प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक में एसडीएम टीकमगढ़ द्वारा फोकल एमडीए अर्थात स्थानीय स्तर पर फाइलेरिया रोधी सामूहिक दवा सेवन के लिए दिशा निर्देश दिए गए।