जशपुर: एक माह के मासूम के अपहरण का खुलासा, जशपुर पुलिस ने 24 घंटे में बच्चे को सकुशल बरामद कर आरोपियों को भेजा जेल
जशपुर पुलिस ने एक माह के बच्चे के अपहरण के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया है और आरोपिया महिला को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। मामला सिटी कोतवाली जशपुर क्षेत्र का है। जशपुर पुलिस से रविवार की शाम 6 बजे मिली जानकारी के अनुसार, बच्चे की मां के इलाज के दौरान शासकीय अस्पताल जशपुर में एक महिला ने परिजनों से परिचय